सरदार नगर क्षेत्र के वर्टेक्स विद्यालय में मनायागया एक बच्चा एक पौधा सेलिब्रेसन कार्यक्रम

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर चौरी चौरा ने अपने ही स्कूल प्रांगण से एक बच्चा एक पौधा अभियान की शुरुआत की स्कूल प्रिंसिपल डाक्टर  आर. के. मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी है। यह सब जानते है। इसके बावजूद सारे काम तो होते है लेकिन पर्यावरण कैसे बचाया जाए इस पर आम जन बिल्कुल ध्यान नही देते है। हमारी भारत सरकार भी अनगिनत कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर करती रहती। है उसी को ध्यान में रखते हुए अब स्कूल में भी यह अभियान चालू रखा जाएगा कि एक बच्चा एक पौधा। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में पौधो को रोपित किया गया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी एवं तूलिका त्रिपाठी उपस्थित रहे और स्कूल चेयरमैन इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चो को पर्यावरण के बारे में अच्छी शिक्षा मिलेगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *