खबर जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र से है जहा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्रीधवल जायसवाल द्वारा दिनांक 10.11.2023 को प्रभारी निरीक्षक हाटा की उपस्थिति में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली हाटा पर जन सहयोग से नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का विधिवत पूजन के उपरांत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। महोदय द्वारा थाना क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करते हुए कृत संकल्पित होकर कार्य करने व महिला हेल्प डेस्क के उद्देश्यों के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बताया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह सहित थाने के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण सहित क्षेत्र के सम्मानित जनता उपस्थित रही।