अज्ञात बाहन की ठोकर से बाइक सवार हुए घायल मार्ग दुर्घटना में सगे दो भाई हुए चोटिल बाइक क्षतिग्रस्त
आशुतोष कुमार पांडेय /श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट

खबर उत्तर प्रदेश जनपद कुशीनगर थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली बिरला सुगर फैक्ट्री क्रासिंग के निकट महुआरी चौराहा का बताया जाता है जहां अज्ञात मारूती कार ने पीछे से एक होन्डा मोटर साइकिल में ठोकर मार भाग निकला आपको बताते चलें कि दोनों घायल ब्यक्ति सहदेव सिंह निवासी मिश्रौली अपनें भाई के साथ हाटा कीसी काम से गये थे जो काम निपटाकर अपनें घर के लिए निकले और अभी सुकरौली पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर पहले पहुचे थे कि पीछे से अज्ञात मारूती कार ठोकर मार दिया जिसके वजह से इस मार्ग दुर्घटना में सहदेव तथा उनके भाई चोटिल हो गये और बाइक भी छतिग्रस्त होगया आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा पहुंचाया गया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार हो रहा हैचिकित्सक के अनुसार दोनों घायलों को जहां सर में गंभीर चोटे आई है वही एक का पैर भी फेक्चर हो गया है!