वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल की ” स्पर्धा-6″ का दूसरे दिन भी छात्रों नें दिखाया हूनर

आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

 

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर का तीन दिवसीय ृ खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा-6” का दूसरा दिन बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ। निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी ने सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया। बच्चे बहुत ही उत्साहित रहे। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालो कि कभी हार नही होती कोशिश करते रहे। इस अवसर पर स्कूल चेयर मैन अरविंद त्रिपाठी एव तूलिका त्रिपाठी ने दूसरे दिन के खेल के लिए बच्चो को बधाई दी। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आर. के. मिश्रा के नेतृत्व में आज निम्न खेल हुए जिसमे आज के खेल में मुख्य आकर्षण क्रिकेट रहा। टॉस किया गया जिसमे येलो हाउस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी को चुना।और मेडल पाने वाले बच्चे और हाउस निम्न रहे। 400 मीटर रिले रेस 6 टू 8 ब्वॉयज में ब्लू हाउस को गोल्ड,येलो हाउस को सिल्वर,ग्रीन हाउस को ब्रोंज

400 मीटर रिले गर्ल्स
रेड हाउस गोल्ड,येलो हाउस सिल्वर,ग्रीन हाउस ब्रोंज

400 मीटर रिले रेस ब्वॉयज 9 टू 12
रेड हाउस गोल्ड,येलो हाउस सिल्वर, ब्लू हाउस ब्रोंज
400 मीटर रिले गर्ल्स 9 टू 12
रेड हाउस गोल्ड,ब्लू हाउस सिल्वर,ग्रीन हाउस ब्रोंज
1600 मीटर ब्वॉयज रेस
गौरव चौधरी गोल्ड,राज यादव सिल्वर, राज ब्रोंज पर कब्ज़ा जमाया

क्रिकेट में विनर येलो हाउस रहा जिसने 10 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए और रनर ग्रीन हाउस जो 6 ओवर में ऑल आउट होते हुए 50 रन बनाए।
मैन आफ द मैच
नितेश यादव येलो हाउस रहे जिन्होंने सर्वाधिक 39 रन और 3 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *