जगत इण्टर कालेज के संस्थापक तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा समारोह के मुख्य अतिथि रहे।विशिष्ट अतिथि श्री कमलाकान्त राजभर पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की उपस्थिति विशेष रही।
वार्षिक समारोह में कालेज की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करके दर्शकों को मन्त्र मुग्ध किया। संस्थापक राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया।
जगत पब्लिक स्कूल और जगत प्रा आईटीआई कालेज के छात्रों ने भी प्रस्तुति की। जगत कौशल विकास मिशन गद्दोपुर के छात्राओं को कैम्पस सेलेक्शन में चयनित छात्राओं को संस्थापक द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर विधायक दीदारगंज श्री कमलाकान्त राजभर द्वारा विधायक निधि से बने दो कक्ष का उद्घाटन किया गया।
पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने जगत इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कालेज जनपद का सबसे अच्छा कालेज है जहां पर उत्तम शिक्षा दी जाती है। कैम्पस सेलेक्शन द्वारा विद्यार्थियों को नौकरी भी मिलती है।जगत इण्टर कालेज में विद्यार्थी शत प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करके तथा सर्वाधिक अंक लाकर जनपद का नाम बढ़ा रहे हैं। इसीलिए इस कालेज की छात्राओं की संख्या में बृद्धि हुई है