चौरीचौरा क्षेत्र सरदार नगर के वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

  

 

 

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

सरदार नगर के वर्टेक्स  ग्लोबल स्कूल   प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें जिसके मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी . चौरी चौरा श्री नितिन तनेजा रहे जिनके द्वारा बिज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन बिद्यालय के जिम्मेदारों के साज किया गया जहां बच्चो ने एक के बाद एक मॉडल प्रस्तुत किए जिसको देख कर अतिथि द्वारा  बच्चो की तारीफ भी किया गया और कहा गया कि बहुत ही प्रशंसनीय मॉडल है।

बच्चों के इस खास माडल को मुख्य अतिथि नें सराहा

  बच्चों द्वारा बनाये गये इस मॉडल में अयोध्या में श्री राम मंदिर, शहीद स्मारक चौरी चौरा, ह्यूमन ऑर्गन,चंद्रयान,पवन चक्की, रोबोट, होम सिक्योरिटी अलार्म, रोड सेफ्टी डिवाइस, पर्यावरण आदि पर विभिन्न मॉडल बनाए और फिजिक्स केमेस्ट्री और बायोलॉजी पर आधारित सैकड़ों मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा यह लोग रहे मौजूद जिन्होनें कही यह बात

प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉक्टर .आर. के. मिश्रा ने कहा यह स्कूल और पढ़ रहे बच्चो के लिए बहुत ही गौरव की बात है। की हमारे छोटे छोटे कस्बों के बच्चो ने इतने इफेक्टिव और अट्रैक्टिव मॉडल को प्रदर्शित किया वही स्कूल चेयरमैन इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी स्कूल निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी एवम तूलिका त्रिपाठी ने बच्चों को बधाई दी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्टेक्स स्कूल क्षेत्र का नंबर 1 स्कूल ऐसे ही नहीं बना। इसके पीछे सभी शिक्षकों की मेहनत एवम अभिभावकों का विश्वास है।विगत वर्षो में स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते आए है।चाहे बोर्ड एग्जाम हो या कंप्टीशन के एग्जाम या स्पोर्ट्स सब में स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन रहा है। और हम आगे भी इस लय को बनाए रखेंगे। क्यू की स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *