लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुनः एनडीए की सरकार बनाने का अंकित नें किया आह्वान भाजपा के शिर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

प्रदेश मंत्रिमंडल में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री पद का शपथ ग्रहण लेने पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंकित श्रीवास्तव जी ने कहा कि श्री राजभर जी हमेशा दबे कुचले असहाय ब पीड़ित वर्ग के लोगों की आवाज को उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाने के साथ समाज के उत्थान की सोच रखते है। प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से समाज , समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने ओमप्रकाश राजभर को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी का आभार व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुनः एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *