हाटा नगरपालिका की ईओं नें जारी किया जनहित में नोटिस अवमानना करनें वालों पर होगी समुचित कार्यवाही

 

श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट 

खबर जनपद कुशीनगर के हाटा नगर पालिका परिषद से है जहां की ईओ मीनू सिंह के द्वारा एक जनहित में नोटिस जारी किया गया है !
*नोटिस के माध्यम से यह दिया गया है खास जानकारी*

आपको बताते चलें कि भेजे गयेनोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया है कि आम जनमानस के शिकायत व नगर भ्रमण के दौरान यह मामला संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मांस,मछली व मुर्गा की बिक्री अवैध रूप से सार्वजनिक स्थल पर की जा रही है तथा मुर्गा, मछली आदि के अपशिष्ट का निस्तारण सही व स्वच्छ तरीके से आबादी के पास सड़क/नाले के किनारे में नही किया जा रह है। जो जनहित व स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नही है। जिसके कारण उक्त स्थल एवं उसके आस पास गंदगी व दुर्गंध फैल रही है। जिससे लोगों में अनेकों प्रकार की गंभीर बिमारियों के फैलने की आंशका बनी हुई है। जिसको देखते हुए ईओ ने उपरोक्त लोगों को निदेर्शित किया हैl

कि नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर बध एवं मांस विक्रय खुले में न करें उसे परदा आदि से ढककर रखें तथा मलवा आदि का निस्तारण सुरक्षित रूप से करना सुनिश्चित करे,  अन्यथा नगरपालिका अधिनियम 1916 की सुसंगत धारा के अ़तर्गत आपके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा जुर्माना भी वसूल किया जायेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी वध व खुला में बिक्री करने वाले लोगों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *