खबर गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा विधान सभा क्षेत्र से है जहां के वरिष्ठ भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी ने मंगलवार को टेलहनापार,तथा बिलारी खास में चुनावी जन चौपाल लगाया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी ने सरकार के 10 वर्षों के किए गए कार्यों को बताया और कहा कि देश में पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का समूचा विकास हुआ है। बिना भेदभाव हर जाति हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया है पिछली सरकारों में योजनाओं में बिचौलियों की चांदी होती थी लेकिन इस सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे आम जनमानस को मिल रहा है।पीएम किसान सम्मान निधि योजना , आयुष्मान योजना ,निशुल्क राशन वितरण योजना , मुफ्त शौचालय हो ऐसी तमाम योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है गुंडा माफिया जेल के अंदर हैं।