प्रधानमंत्री के रूद्रपुर आगमन को लेकर विभ्राट चंद्र कौशिक ने किया पत्रकार वार्ता बोले चौरीचौरा क्षेत्र से लगभग बारह हजार लोगों को पहुचनें की है उमीद

आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट 
नगर पंचायत मुंडेराबाजार मे एक पत्रकार वार्ता कर उत्तर प्रदेश राज्य युवाकल्याण परिषद के उपाध्यक्ष तथा विधान सभा चौरीचौरा के प्रभारी विभ्राट चंन्द्र कौशिक नें बताया कि 26 मई को भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान के पक्ष में रूद्रपुर के आदर्श चौराहा पिड़रा रोड पर एक चुनावी जनसभा करनें पहुच रहे है उनके साथ उस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ भी पहुच रहे है !

वार्ता के समय यह लोग भी रहे वहां  मौजूद 

आप सभी को बताते चलें कि उक्त कार्यक्रम मे चौरीचौरा विधान सभा से लगभग पंद्रह हजार जनता के जानें की उमीद है पत्रकार वार्ता कार्यक्रम के समय भाजपा नेता विजय कुमार शाही,पुर्व चेयरमैन ज्योती प्रकाश गुप्ता,अवधनरायण जायसवाल,जिलापंचायत सदस्य सुनील गुप्ता,सोमनाथ सिंह सोनू मिडिया प्रभारी संदीप विश्वकर्मा मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *