
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर चौरी चौरा में खुशी की लहर, स्कूल के छात्र *मयंक ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड में 971 रैंक लाकर स्कूल के साथ चौरी चौरा क्षेत्र का नाम किया रोशन* क्लास 12 में भी रहा था 95% और JEE Main की परीक्षा में भी मयंक ने 99% के साथ परीक्षा पास की थी ।
मयंक का परिवार मूलतः केशवा पट्टी में रहता है और पिता एक किसान है। बात करने पर उनके पिता ने कहा कि वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल का मार्ग दर्शन और यंहा के शिक्षको का सहयोग संजीवनी साबित हुआ मैं सबको धन्यवाद कर रहा हूं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डा. आरके मिश्रा, स्कूल चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी, स्कूल निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी एवम तूलिका त्रिपाठी ने बधाई दी और कहा हमारी शुभ कामनाएं हमेशा रहेगी।