स्थानीय क्षेत्र के मुन्डेरा बाजार के सभी मतदाताओं का एनडीए को तीसरी बार बहुमत मिलने पर तथा प्रधान मँत्री के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा नेता अविजित जायसवाल उर्फ लवी के नेतृत्व में रविवार की देर शाम नगर पंचायत चौरी चौरा में इन भाजपा कार्यकर्ताओं नें नगर का भ्रमण कर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि बासगाव संसदीय क्षेत्र के जीत में चौरी चौरा का अहम योगदान है। उन्होंने कहा आज मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का समूचा विकास हुआ है देश में तीसरी बार जनता ने बहुमत दिया और मोदी पर पुरे देश के लोगों ने भरोसा भी जताया है। उक्त अवसर पर अनूप जायसवाल, मिहिर जायसवाल, विक्की जायसवाल ,देव, अमृतराज जायसवाल, सुनील यादव, अंकित जायसवाल, विनोद जायसवाल ,गुड्डू कसौधन, उमेश जायसवाल ,मोहर्रम, नौशाद, गोलू जायसवाल,सोनू वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहें हैं।