सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

 

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व का गुण विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, सदन कैप्टन एवं वालंटियर जिनमे, निहाल अवंतिका, अनुराग, पलक, तनु, सत्यप्रकाश, शीबा, सलोनी, संजना, सैफ, विवेक, कोकिल, रुद्र, शुभम, रजत, अनुराधा, सुरभी, निविशा, जागृती, श्रेया, कृति, प्रीती, रजत, अनुष्का, महक, आर्यन आदि विद्यार्थियों ने विद्यालय के मूल्यों को बनाए रखने तथा ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करने का संकल्प लिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशाशिका डॉ. गीता दुबे ने सभी कैप्टन एवं वालंटियर को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में उत्साह के साथ नेतृत्व करने, सौहार्दपूर्ण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज वर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “नेतृत्व केवल पद के लिए ही नहीं, बल्कि कार्यों के लिए है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाएंगे और भविष्य में सकारात्मकता से आगे बढ़ेंगे।”
इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *