स्थानीय क्षेत्र के पंडित महामना फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क इंटर्नशिप में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की दो छात्राओं को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बुला कर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि यह दोनों छात्राएं रूपम वर्मा एवं शिवानी जायसवाल कक्षा 12 की विद्यार्थी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने इन बच्चियों को पुस्तक दे कर इनके उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। लगभग 5 इंटर कॉलेज से मात्र 10 छात्राओं का चयन हुआ है जिन्हें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पंडित महामना फाउंडेशन की वॉलंटियर एवं मदन मोहन मालवीय टेक्निकलयूनिवर्सिटी की छात्रा दीपांशी गुप्ता एवं कोर टीम की पल्लवी जायसवाल उपस्थित रही। संस्था के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा ने बताया कि यह 30 दिनों की ऑनलाइन निःशुल्क इंटर्नशिप के लिए अलग अलग कॉलेज से बुलावा आ रहा है जो सिर्फ चौरी चौरा में सीमित न रह कर अब बनारस जैसे शहर में भी शुरू किया जाएगा। वर्तमान में इस इंटर्नशिप में भारत के प्रमुख विश्वविद्यालय की छात्राएं जुड़ी हुई है जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, बीएचयू, डीडीयू, लखनऊ यूनिवर्सिटी इत्यादि प्रमुख है।