बांसगांव व बेलघाट में होगा खिताबी भिड़ंत सेमीफाइनल मैच में बांसगांव व बेलघाट की टीम ने मारी बाजी

चौरीचौरा गोरखपुर 

उत्तर प्रदेश परिषदीय शिक्षक संघ की जनपदीय टीचर्स प्रीमियर लीग के सातवें दिन शनिवार को मजीठिया पर दो सेमीफइनल मैच खेला गया।


पहिला सेमीफइनल बेलघाट व गोला के बीच खेला गया। जिसमे बेलघाट ब्लास्टर विजयी रहा। मैच के मैन ऑफ द मैच पंकज रहे। दूसरा सेमीफइनल बसगांव व गगहा के बीच खेला गया। जिसमें बांसगांव की टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच आशीष सिंह रहे। रविवार को टीपीएल का फाइनल भिड़ंत बसगांव व बेलघाट के बीच सुबह 11 से होगा। एक सप्ताह से चल रहे परिषदीय शिक्षकों के क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। रविवार को टीपीएल का समापन होगा। मैच के प्रतिभागी व विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज सिंह, आशुतोष गुप्ता, आनंद यादव, अनुज, रितेश सिंह, उमेश शुक्ला, गोविंद राय व महेन्द्र माही व प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *