बांसगांव ने जीता टीपीएल का खिताब ,बेलघाट बना उप विजेता -बीते आठ दिनों से चल रहा था टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

   मजीठिया ग्राउंड में  मौजूद विजेता  प्रतिभागी🖕

न्यूज टीम से आशुतोष पान्डेय की खास रिपोर्ट  

खबर जनपद गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र सरदार नगर के मजीठिया ग्राउंड से है जहां  उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में आयोजित टीपीएल सीजन 3 का आयोजन सरदारनगर के मजीठिया क्रिकेट मैदान में रविवार को फाइनल मुकाबले में बांसगांव की टीम ने बेलघाट को हराकर कर खिताब जीत लिया।

 !!इनके द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता  !!

जानकारी के लिए बताना जरूरी है कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने किया तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मजीठिया परिवार के सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया  शहीद बंधु सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू, एमएलसी प्रतिनिधि ज्ञानेश कुमार राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार  दुबे,ज्ञानेश राय, देवनाथ राय, डॉक्टर हरिगोविंद सिंह, बांसगांव अध्यक्ष योगेश कुमार शुक्ला, टीपीएल कमेटी के अध्यक्ष डॉ गोविंद राय, उमेश शुक्ल, पारिजात इंफ्राटेक के एमडी सर्वजीत सिंह के उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिसमें 15 ओवर के मैच में बांसगांव की टीम विजेता घोषित की गई। बेलघाट की टीम उपविजेता बनी। आयोजन कमेटी में अमरेंद्र प्रताप शाही, पंकज सिंह, आनंद यादव , रितेश सिंह, निखिलेश प्रताप यादव आदि ने आठ दिन के टूर्नामेंट को बेहतर बनाने के सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद यादव द्वारा  किया। विशिष्ट अतिथि श्री टप्पू ने कहा कि खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। टीपीएल सीजन 3 के सफल आयोजन के लिए शुभकामना प्रेषित किया। काव्य स्टेट के एमडी डॉक्टर हरिगोविंद सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया। आठ दिन में 47 मैच का आयोजन बेसिक शिक्षा परिवार के आयोजक ने कराया। जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने आयोजक मंडल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

 !!खिलाड़ियों को इनके द्वारा दिया गया  पुरस्कार !!

काव्य स्टेट 25000, परंपरा होम्स 5100 मैन ऑफ द सीरीज, टेक्निक्स भारत 2100 श्रीनिवास शुक्ला संरक्षक प्रधानाचार्य परिषद, मैन ऑफ द मैच फाइनल 2100 बृजेश पांडेय, बेस्ट बॉलर 1100 डॉक्टर रजनीश सिंह, बेस्ट बैट्समैन 1100 डॉक्टर रजनीश सिंह ने कमेटी को सहयोग दिया व कमेटी के प्लेयर को नगद धनराशि दिया।

कार्यक्रम के समय यह सभी आगंतुक गण रहे मौजूद! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *