पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा को उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड पूरे उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा समाजसेवियों को दिया गया। सचिन ने बताया कि उनके गुरु एवं एल पी के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी के साथ मिल के शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का यह परिणाम है। सचिन वर्तमान में पूरे भारत के लगभग 15 से अधिक यूनिवर्सिटी की छात्राओं को एवं अनेक शिक्षिकाओं को मिसेज महाराष्ट्र अनुपमा सिंह के साथ पिछले 4 वर्षों से निःशुल्क पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं डिजिटल साक्षरता की ट्रेनिंग दे रहे है। इस अवसर पर नेपाल के बाबा योगिराज के प्रतिनिधि के रूप में जूनियर क्लर्क श्याम यादव को भी महामना रत्न अलंकरण सम्मान दिया गया। सचिन के इस सम्मान पर नगर के चेयरमैन सन्नी जायसवाल, गीता तिवारी, अनुपमा सिंह, सब इंस्पेक्टर रामबृक्ष यादव, ज्योति प्रकाश गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मुन्ना कुमार भुज इत्यादि लोगों ने शुभकामनाएं दिया। सचिन गौरी वर्मा कहा कि यह सम्मान शहीद नगर चौरी चौरा को समर्पित करता हूं।