
फाइल फोटो मृतक शिवराज ,🖕
खबर जंपद गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार से है जहां रविवार की शाम हाई टेंशन तार से हुई दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी जानकारी के लिए बताते चलें कि सभी मृतक एक ही बाइक पर सवार होकर सोनबरसा बाजार से बाजार कर घर लौट रहे थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया और शव को फोरलेन पर ले जाने लगे। जिसे लेकर पुलिस और शव ले जाने वालों मेंं हल्की तीखी झड़प भी हुई आपको बताते चलें कि एम्स थानाक्षेत्र के विशुनपुर खुर्द के टोला धनहा निवासी 27 वर्षीय शिवराज निषाद पुत्र हीरा रविवार की शाम अपनी 2 वर्षीय पुत्री अदिती और 9 वर्षीय भतीजी अन्नू पुत्री शिवमंगल के साथ सोनबरसा बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सब्जी आदि लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे।अभी वह सोनबरसा बाजार के नहर पर पहुंचे थे कि अचानक नहर पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर का जम्पर हाई टेंशन तार के साथ उनके ऊपर आ गिरा। उस समय तार में 11 केवीए विद्युत प्रवाहित हो रही थी। हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार शिवराज, अदिति और अन्नू की घटनास्थल पर जलकर दर्दनाक मौत हो गयी !सूचना पर उपजिलाधिकारी चौरीचौरा, नायब तहसीलदार चौरिचौरा सहित स्थानीय बिधायक सरवन निषाद मौकेपर पहुच घटना स्थल का जायजा लिए तथा पिड़ित परिवार से मिले जिसे ई स्क्रीन पर साफ साफ देख सकते है !
प्रस्तुत हैं न्यूज टीम से डाक्टर अरविंद सिंह की खास रिपोर्ट