प्रेमिका से शादी के जिद पर अड़ा टावर पर चढ़ा प्रेमी युवक न्यूज टीम की रिपोर्ट
प्रेमिका से शादी करनें के जिद पर अड़ा एक युवक टावर पर चढ़ कर शनिवार को चौरीचौरा इलाके के लोगों के दिमाग में एक फिल्म का याद ताजा कर दिया और उस फिल्म में दर्शाए गए उस किरदार के अनुसार उसी स्टाइल में जनपद देवरिया का एक युवक चौरीचौरा के फुटहवा ईनार क्षेत्र के एक गांव में टावर पर चढ़ गया। आपको बताते चलें कि युवक अपनी मौसी के गांव की एक युवती से प्रेम करता है। उसकी शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज था और अपनें प्रेमिका से शादी करनें के मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। चार घंटे तक लोग नीचे से उसकी मनुहार करते रहे। काफी मशक्कत के बाद वह नीचे आया तो पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई।
यह रहा कुछ प्रेम लीला का खास माजरा जो बना चर्चा
मजे की बात यह रहा कि सूरज भारती जनपद देवरिया के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के डुमरी गांव का मूल निवासी है और वह चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है तथा इसी गांव की एक युवती से प्रेम करता है। लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जिससे नाराज होकर वह देवकहिया स्थित लगे एक टावर पर चढ़ गया। ऐसा नही था कि शादी करने की जानाकारी अपने घर पर दिया था बात नही बनने पर वह यह फिल्मी स्टाइल अपनाया चर्चा है कि टावर पर चढ़े युवक ने अपने घर में इस बात की जानकारी दी थी कि वह युवती से शादी करना चाहता था। जब उसने कहीं और शादी तय होने की बात सुनी तो वहां से शादी तुड़वान की जिद करने लगा। जब उसकी बात नहीं मानी गई तो शनिवार की दोपहर अचानक गांव में नमक फैक्ट्री के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर के शीर्ष तक पहुंच गया। कुछ लोगों की नजर पड़ी तो वहां भीड़ एकत्र होने लगी।
घंटो के मान मन्नौवल के बाद पुलिस के साथ मौसी के मनाने पर उतरा नीचे पुलिस लेकर पहुची थानें
टावर पर चढे हुए युवक को उतरने हेतु लोग चिल्लाते रहे पर वह उतरा नही सूचना पर पहुची पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। इस बीच उसकी मौसी भी वहां पहुंच गई। लाउडस्पीकर से उन्होंने भी नीचे उतरने की अपील की टावर पर चढ़े सूरज की मान- मनौव्वल में 4 घंटे से अधिक वक्त लग गया।