सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन, प्रशासिका, प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय द्वारा भारत माता के जयघोष के साथ समूचा प्रांगण गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर कार्तिक, शशांक, मेहनाज, रिद्धी, शिखा, तन्नू, आंचल, रागिनी, विधी, अतुल, अंश इत्यादि छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनकर अपने उत्तरदायित्व तथा कर्तव्य का निर्वहन करने एवं डॉ.बीआर अंबेडकर, डॉ.राजेंद्र प्रसाद जैसा महान व्यक्तित्व बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय ने अपने भाषण के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े हस्तलिखित संविधान से गौरवान्वित देश के संविधान निर्माताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विद्यालय के शिक्षक श्री संतोष पाण्डेय, श्री प्रदीप गुप्ता एवं श्री वीर बहादुर यादव द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए छात्रों को भविष्य के कर्णधार बनने एवं राष्ट्र को विकसित देशो के श्रृंखला में लाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को मिठाइयों के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, मनीष पाण्डे, रंजना सचान, मंजू मणि, हिना यास्मीन, अप्सरा बिडारी, क्षमा जयसवाल, सीमा सिंह, मोनिका शर्मा, राजकुमारी सिंह, पूनम जयसवाल, शालिनी, गुरमीत कौर, केपी सिंह, नीरज कुमार, आदित्य पाण्डे, जयदीप, अभिषेक एवं सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।