गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल स्थित गुरु ज्ञान सिंह व्यायामशाला चतुरबंदुवारी के प्रतिभाशाली पहलवान आदित्य उर्फ गोलू ने “खेलो इंडिया नेशनल 2025” में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 55 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए गोलू ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजस्थान में आयोजित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में आदित्य की सफलता को लेकर क्षेत्रवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल है।गोलू के गृह जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न चौराहों पर लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, कोच श्यामपाल पहलवान, चंद्रपाल पहलवान, सुरेश गुप्ता, बंशीधर यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, आदित्य यादव, कपिल पाल, बलवंत, अंकित, अभिषेक जिम, जियावन, रामशीष, मुलायम, ज्वाला, इंद्रजीत, नवनीत, रोहित, बल्लू, तालीम, कयूम, गौरव, अभिषेक यादव सहित सैकड़ों पहलवान, अभिभावक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र में गौरव और हर्ष का माहौल बना हुआ है, और आदित्य की मेहनत, लगन व उनके कोच की प्रशिक्षक क्षमता की खूब सराहना हो रही है।