भाजपा बांसगांव मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु का बांसगांव में फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

भाजपा बांसगांव मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु का बांसगांव में फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट )

नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड न0 10 निवासी अविनेश सिंह मन्नू के भारतीय जनता पार्टी का मंडल महामंत्री मनोनित होने के बाद शनिवार की शाम बांसगांव चौराहे पर प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या मे पार्टी के वरिष्ठ नेताओ तथा कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे गाजे और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत अविनेश सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सब का स्नेह और आशीर्वाद पार्टी को मजबूत तथा गतिशील बनाने में हमारे मनोबल को ऊंचा करने के साथ ही मार्गदर्शन करने में भी मददगार साबित होगा। अंत में उन्होने इस मनोनयन के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, बार के अध्यक्ष यशवंत सिंह एडवोकेट, समाजसेवी अमरजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजन सिंह हरैया, हरिनरायन सिंह गोला, अजय सिंह प्रबंधक ग्लोरियस, विवेकानंद सिंह,अविनाश सिंह अन्नू, यशवीर सिंह, सतीश सिंह, निखिल सिंह, मनिंद्र सिंह छोटू दीपक सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, गिरजेश रावत एडवोकेट, रामप्रवेश सिंह , प्रभाकर सिंह,राम पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन एवं नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *