बांसगांव में विधायक विमलेश पासवान के जन्मदिन पर लगा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान शिविर

बांसगांव में विधायक विमलेश पासवान के जन्मदिन पर लगा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान शिविर

बांसगांव से सुबास चंद की रिपोर्ट 
शुक्रवार को बांसगांव के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में एक दिवसीय बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर और स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान और उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की निगरानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा, अपर सीएमओ डॉ. ए.के. सिंह, और बांसगांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.एम. अग्रवाल ने की।

शिविर में कुल 231 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से:

102 लोगों की टीबी जांच,

170 को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) कार्ड,

30 को आयुष्मान गोल्डन कार्ड,

50 को परिवार नियोजन सेवाएं, और 150 लोगों की गैर संचारी रोग (NCD) जैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई।

शिविर में बीडीओ, एडीओ, बीसीपीएम, बीपीएम, एआरओ, बीएसडब्ल्यू, सीएचओ, एएनएम, संगिनी, आशा कार्यकर्ता, आयुष्मान मित्र, लैब टेक्नीशियन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं।

विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने इस पहल को सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और कहा कि सरकार की मंशा है कि हर अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें।शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक टीम की सराहनीय भूमिका रही। ग्रामीणों ने शिविर की व्यवस्था की सराहना की और ऐसी सेवाओं को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *