भटवली बाजार इंटर कॉलेज को मिली अंग्रेजी माध्यम की मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर
(गोरखपुर बांसगांव से सुबास चंद की रिपोर्ट)
भटवली बाजार स्थित इण्टरमीडिएट कॉलेज को कक्षा 1 से 12 तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण की आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। इस खबर से विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्षेत्रीय जनों का सपना हुआ साकार विद्यालय परिवार का तहे दिल से जताया आभार
विदित हो कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा विद्यालय प्रशासन से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की, जिसके फलस्वरूप अब विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम की मान्यता मिल गई है।
इन सभी ने किया हर्ष व्यक्त कहे यह बात
मान्यता प्राप्त होने पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती प्रियंका सिंह तथा प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अमरकांत सिंह के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल विद्यालय के शैक्षिक स्तर को ऊंचाई देगा, बल्कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा।