रहस्यमय परिस्थिती में नवविवाहिता ने लगाई फांसी हुई मौत
आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
सोलह दिन पुरी ससुराल में नही रही सकीना हुई उठ रहे सवाल
(चर्चा है मामले न में हो गया समझौता)
खबर जनपद देवरिया के थाना क्षेत्र रूद्रपुर उपनगर के आजाद नगर वार्ड से है जहां एक नव विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मिले खबर के अनुसार उपनगर के आजाद नगर वार्ड निवासी मोहम्मद अजीज पुत्र इलियास की शादी हाल ही में 21 जून को कुशीनगर जिले के ग्राम देवराड़ पिपरा, हाटा निवासी अनवर अली की पुत्री सकीना से हुई थी सकीना की बड़ी बहन सोनी की भी शादी 2017 में रुद्रपुर के भरटोला वार्ड निवासी मोहम्मद चांद से हुई है। अभी हाल ही में मोहम्मद अजीज सऊदी से कमाकर घर आया था। शादी से वह बहुत खुश था। रविवार को किसी काम से कहीं गया हुआ था। लेकिन जब वह घर वापस आया तो घर का दरवाजा बंद मिला खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो उसकी पत्नी सकीना दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी। अजीज तुरंत घर के अंदर पहुंचकर पत्नी को उतार कर रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह उप निरीक्षक शिवम तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी हरिराम ने बताया कि मृतका की परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।