भीटी तिवारी चौराहे की जर्जर हालत पर जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, गड्ढे भरवाकर जनता को दिलाई राहत

भीटी तिवारी चौराहे की जर्जर हालत पर जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, गड्ढे भरवाकर जनता को दिलाई राहत

(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट) 

भीटी तिवारी चौराहे की जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों से परेशान स्थानीय जनता को आखिरकार राहत मिली है। यह बांसगांव मुख्य मार्ग से मुख्य चीनीमिल रोड पर जाता है।लेकिन लंबे समय से इसकी हालत बेहद खराब थी। आए दिन राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे थे और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के बाद इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बिट्टू राय ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने स्थानीय समाज सेवी कार्यकर्ता बंटी कुमार सिंह के सहयोग से मौके पर पहुंचकर गड्ढों को भरवाने का कार्य शुरू कराया।

मौके पर राबिस, पत्थर, बालू ,और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराई गई ताकि सड़क पर जलजमाव न हो और आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे। बिट्टू राय ने कहा, “क्षेत्र की समस्या, हमारी अपनी समस्या है। जनता की असुविधा हमें बर्दाश्त नहीं है।”

इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की और इसे जनता की आवाज़ को सुनने और उस पर तुरंत कार्य करने का बेहतरीन उदाहरण बताया।भीटी तिवारी के दीपक तिवारी, दिलीप चौरसिया, संजय तिवारी, विजय त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *