बांसगांव क्षेत्र में”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण (बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट)
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत बुधवार को विकास खंड बांसगांव में विभिन्न स्थानों/विभागों पर वृक्षारोपण करने के साथ ही उसके सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया।
इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पर अधीक्षक डॉक्टर केएम अग्रवाल,डॉक्टर जेपी वर्मा,दीपक सिंह,प्रभात सिंह,महेंद्र तिवारी,राजकुंवर यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने मिलकर पीपल,बरगद,नीम सहित अन्य पौधे लगाए।
इसी क्रम में ग्राम सभा डाड़ी रावत में ग्राम प्रधान अमरेंद्र पाल और ग्राम पंचायत सचिव पुरुषोत्तम शाही ने ग्रामीणों के साथ मिल कर कुल 1677 पौधों का वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर पंचायत सहायक विवेक कुमार, मिथुन,रमाकांत,जयप्रकाश,सोमारी देवी, आरती देवी सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
ठीक कुछ इसी क्रम में ग्राम सभा चाड़ी में विकास खंड अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान और प्रधान प्रतिनिधि रामप्रवेश यादव तथा ग्राम पंचायत देवराड़ खुर्द में ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय एवं सचिव जितेंद्र यादव ने भी वृक्षारोपण किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भैरोपुर,दुवोली,धनौड़ा खुर्द, करहल,महसिनबैदवली बाबू सहित अन्य ग्राम पंचायतों में सचिव ने ग्राम प्रधानों के उपस्थिति में वृक्षारोपण किया साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया खंड प्रेरक हेमंत वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।