सीओ मनोज पांडेय ने बांसगांव में संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

सीओ मनोज पांडेय ने बांसगांव में संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट )
बांसगांव में नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज पांडेय ने बुधवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया और तत्परता से कार्य प्रारंभ भी कर दिया।

कार्य भार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि

क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही शासन की नीतियों का सत प्रतिशत पालन करते हुए गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को शीघ्र एवं न्यायपूर्ण सहायता उपलब्ध कराना भी उनका लक्ष्य रहेगा।

इस अवसर पर सीओ कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने नए सीओ का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *