वैज्ञानिक पद पर चयनित प्रतिभाशाली युवा कार्तिकेय शर्मा का नगर पंचायत बांसगांव में भव्य सम्मान समारोह
(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट )
नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या 11 निवासी सोनी देवी व अजय कुमार शर्मा के पुत्र कार्तिकेय शर्मा का न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में वैज्ञानिक पद पर चयन होने पर नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह एवं सभी सम्मानित सभासदों द्वारा भव्य रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस मौके पर साल व मिठाई भेंटकर कार्तिकेय को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मानित करने वालों में सभासद संजय सिंह, विनय कुमार सिंह, रजनीश सिंह कुंवर, कृष्णा गोपाल सिंह, दुष्यंत सिंह, रामपाल, गिरीजेश रावत, बृजेश कुमार, सभासद प्रतिनिधि मनोज, बृजबिहारी गुप्ता व शुभम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह रही कार्तिकेय की शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आपको बताते चलें कि कार्तिकेय की प्रारंभिक शिक्षा आईसीएस एकेडमी बांसगांव से हुई। हाई स्कूल की परीक्षा वर्ष 2017 में 83.6% तथा इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2019 में 76.4% अंकों के साथ पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बांसगांव से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से वर्ष 2023 में मैकेनिकल ट्रेड में बीटेक (71.6%) किया इसके उपरांत GATE 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 1308वीं रैंक प्राप्त की, जिससे उनका चयन देश की प्रतिष्ठित न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में वैज्ञानिक पद के लिए हुआ।नगरवासियों ने इस सफलता को बांसगांव की प्रतिभा और मेहनत का प्रतीक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।