बांसगांव नगर पंचायत वार्ड-6 दोनखर में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण कार्य तेज़ी से जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बन रहा आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम
(बांसगांव से सुबास चंद की रिपोर्ट )
बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 दोनखर स्थित पुराने निरीक्षण गृह (डाक बंगला) परिसर में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। यह कार्य बाल कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिसर गोरखपुर द्वारा 924.80 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
साइट इंचार्ज बृजेश मिश्र ने जानकारी दी कि निर्माणाधीन स्टेडियम में दौड़ने के लिए ट्रैक, क्रिकेट फील्ड, पवेलियन, बास्केटबॉल व बैडमिंटन के लिए इनडोर कोर्ट, तथा मंच जैसी सुविधाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
यह स्टेडियम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संभव हो सका है। इसका भूमि पूजन 6 मई 2025 को सांसद कमलेश पासवान एवं विधायक डॉ. विमलेश पासवान द्वारा विधिवत किया गया था।आज निर्माण स्थल का निरीक्षण भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार, एवं पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निरंतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रगति पर है।यह स्टेडियम क्षेत्रीय युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।