अयोध्या में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह को मिला ‘सनातन गौरव सम्मान’

अयोध्या में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह को मिला ‘सनातन गौरव सम्मान

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ नें किया  संम्मानित महंत राजू दास महराज ने किया संम्मान प्रदान 

बांसगांव – नगर पंचायत बांसगांव निवासी व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बांसगांव मंडल के अध्यक्ष परमवीर सिंह को अयोध्या धाम में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की ओर से सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज द्वारा प्रदान किया गया।

परमवीर सिंह को यह सम्मान सनातन धर्म को ऊंचा उठाने, भारतीय संस्कृति के उत्थान एवं संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सजगता तथा समाज में समानता और राष्ट्र धर्म के प्रति प्रेम के लिए प्रदान किया गया।

संघ ने कहा कि परमवीर सिंह युवाओं में ऊर्जा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत कर रहे हैं, जो कि उन्हें इस सम्मान का योग्य बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *