टैडी वियर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं

टैडी वियर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाए

 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 35 महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट )

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसबीआई आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा बांसगांव ब्लॉक में टैडी वियर निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के छठे दिन प्रशिक्षक रीना शर्मा ने समूह की 35 महिलाओं को विभिन्न आकार और डिज़ाइन के टैडी वियर बनाना सिखाया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने छोटे से बड़े टैडी वियर बनाने की तकनीक को बारीकी से सीखा।

बांसगांव विकास खंड आकांक्षात्मक ब्लॉक की श्रेणी में आता है, जहां महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जा रही है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिरुद्ध सिंह चौहान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनका सहयोग सराहनीय रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक मिशन प्रबंधक घनश्याम और पंकज की अहम भूमिका रही। प्रशिक्षण में भाग ले रही महिलाएं पांच समूहों से संबंधित हैं— रिया शिवशक्ति समूह, नेहा गौड़ गणेश समूह, रेनू यमुना समूह, अंकिता जय मां समूह और सुरुचि गंगा समूह। सभी समूहों की महिलाएं उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं और आगे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *