खराब सड़क को लेकर भड़के ग्रामीण, भाजपा नेता ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

 

बांसगांव–कौड़ीराम मार्ग की मरम्मत की मांग, एसडीएम ने दिया पीडब्ल्यूडी को निर्देश*

(बांसगांवगोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट )

बांसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बघराई निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय ने सोमवार को उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह को एक मांग पत्र सौंपकर बांसगांव–कौड़ीराम मार्ग की मरम्मत की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई यह सड़क खराब गुणवत्ता के चलते कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

मांग पत्र में कहा गया है कि यह मार्ग बांसगांव तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जहां जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे न केवल आमजन को आने-जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

अमित राय ने बताया कि सड़क का मरम्मत कार्य जनहित में अत्यंत आवश्यक है ताकि निरंतर हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम प्रदीप सिंह ने तत्काल सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी को फोन के माध्यम से निर्देशित किया कि सड़क की मरम्मत शीघ्र शुरू की जाए।

स्थानीय जनता ने एसडीएम के त्वरित संज्ञान और निर्देश का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क की मरम्मत शीघ्र शुरू होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *