प्रभावशाली संस्कृत भाषा का संवर्धन जरूरी -प्रोफेसर सौरभ

प्रभावशाली संस्कृत भाषा का संवर्धन जरूरी -प्रोफेसर सौरभ

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

संस्कृत भाषा अत्यंत प्रभावशाली भाषा है इसमें निहित ज्ञान निश्चित रूप से चतुर्दिक विकास के माध्यम होते हैं। इसके संवर्धन के लिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा।
उक्त बातें बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर  सौरभ द्विवेदी ने संस्कृत सप्ताह के आठवें दिन श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में उपस्थित छात्रों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने संस्कृत भाषा के विकास पर जानकारी दी और प्राचीन काल से अवतक की भाषा यात्रा की गंभीर बातें बताई। उन्होंने कहा कि

्अंग्रेजों की शिक्षा नीति ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत पर गहरा चोट किया।आज सभी को जागरूक होना होगा। इस दौरान प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी संयोजक डॉ बशिष्ठ द्विवेदी ने आगंतुकों का स्वागत किया।अध्यतता डॉ संदीप कुमार पाण्डेय ने किया। छात्रों ने इस दौरान संस्कृत संभाषण,वाद विवाद, श्लोक प्रस्तुति एवं अन्त्याक्षरी प्रस्तुत किया। गोष्ठी में महाविद्यालय, संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संलग्न प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *