सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में रक्षासूत्र में बंधा स्नेह, मनाया गया संस्कार का पर्व रक्षाबंधन 

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में रक्षासूत्र में बंधा स्नेह, मनाया गया संस्कार का पर्व रक्षाबंधन

(आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट )

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में रक्षासूत्र में बंधा स्नेह, संस्कृति और संस्कार का पर्व रक्षाबंधन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में कई रोचक कार्यक्रमों का अयोजन किया गया जिसमे रैंप वॉक, इंटर हाउस राखी प्रतियोगिता आदि प्रमुख रहे। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जो विद्यार्थियों के बीच सौहार्द, आपसी सम्मान और सुरक्षा के भाव को प्रोत्साहित करता है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर अभिमन्यु कुमार दुबे एवं प्रशाशिका डॉ. गीता दुबे ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर शुभाशीष देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आपसी स्नेह का प्रतीक है।

प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय ने रक्षा बंधन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए रक्षाबंधन संबंधित श्रीकृष्ण और द्रौपदी की कहानी बच्चों को बताई । उप प्रधानाचार्या श्रीमति सरोज वर्मा ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार विद्यार्थियों में एक-दूसरे की रक्षा, सम्मान और सहयोग की भावना को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने आदरणीय चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य महोदय को राखी बांधते हुए आशीष प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, बीर बहादुर यादव, मनीष पांडेय, संतोष पांडेय, रंजना सचान, अप्सरा बिडारी, क्षमा जयसवाल, सीमा सिंह, मोनिका शर्मा, राजकुमारी सिंह, हिना यास्मीन, अनिल सिंह, केपी सिंह, अनुप शुक्ला, नीरज कुमार, शालिनी, अवनीश, विवेक मणि, निकिता सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, माया राय, सुधा सिंह, पल्लवी, शिखा, उनिका लाल, आकर्ष इत्यादि सभी शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारीयो का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *