समाजसेवी पंडित एस.के. शर्मा चौदह अगस्त को मोतीराम अड़्डा से शुबह नौ बजे से निकालेगें भब्य तिरंगा यात्रा

 

(आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट )

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत वरिष्ठ समाजसेवी पंडित एस.के. शर्मा गुरुवार को अपने सहयोगियों और चौरीचौरा क्षेत्र की जनता के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा मोतीराम अड्डा चौराहे से निकालेंगे।

इन्होनें तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की दी जानकारी 

यह जानकारी देते हुए धर्मेन्द्र पासवान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मोतीराम अड्डा चौराहा से सुबह 9 बजे होगा। इस तिरंगा यात्रा को पंडित . एस.के. शर्मा रवाना करेंगे।

यह तिरंगा यात्रा मोतीराम अड्डा से निकलकर रामपुर, झंगहा, बरही ग्राउंड, गोबड़ौर चौराहा, नई बाजार होते हुए चौरीचौरा शहीद स्मारक पहुंचेगी। जहां इस तिरंगा यात्रा का समापन शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *