नागेन्द्र नाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा : समाज, कानून और राजनीति में उनके आदर्शों को किया याद

नागेन्द्र नाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा : समाज, कानून और राजनीति में उनके आदर्शों को किया याद

बासगांव से सुबास चंद की रिपोर्ट 

स्वर्गीय नागेन्द्र नाथ सिंह की पुण्यतिथि मंगलवार को बांसगांव तहसील स्थित जन सेवा केंद्र पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिवारजनों के साथ समाजसेवी, अधिवक्ता तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए। बाल कल्याण समिति के सदस्य सुनील सिंह ने बताया कि नागेन्द्र नाथ सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत में गरीबों व असहायों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।

अधिवक्ता अवधेश सिंह ने उनके नि:शुल्क वकालत कार्यों और कानूनी योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी, रणंजय सिंह, जेपी गुप्ता, नितीश कुमार, लव सिंह और अशोक सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं में अनिल सिंह और रघुवंश राय ने उनके राजनीतिक जीवन, समाज सेवा तथा शिक्षा व बाल कल्याण क्षेत्र में किए गए प्रयासों को सराहा।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय नागेन्द्र नाथ सिंह के आदर्शों—सत्य, न्याय, सेवा और सादगी—को जीवित रखने का संकल्प लिया तथा युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *