सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जहां विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर अभिमन्यु दुबे, प्रशासिका डॉक्टर गीता दुबे, प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा, एकेडमिक ग्रुप हेड कौस्तुभ प्रकर्ष, एकेडमिक काउंसलर मिस निमिषा शाश्वत एवं समस्त शिक्षकों ने भारतीय शिक्षा के अग्रणी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा प्रणाली में योगदान को याद करते हुए पुष्पांजलि एवं नमन अर्पण किया। कार्यक्रम में नृत्य, नाटक, भाषण और फैंसी ड्रेस शो जैसे कई आकर्षक प्रदर्शन हुआ जिसमे अनन्या , प्रगति, श्रृष्टि, पंकज, सौम्या, दिशा, रंजना, तनु, पलक, श्रेया, सुरभि, निविशा, प्रतिष्ठा, शीबा, कार्तिक, श्रेयांश, ज्योतिका, आरव, राजवीर, आदित्य, अमृता, आकृति, आलोक, हर्ष आदि छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशाशिका डॉ. गीता दुबे ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक प्रतिष्ठित दार्शनिक, शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा में क्षेत्र में योगदान और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति में उनके विश्वास के कारण उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया जाता हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक न केवल छात्रों को पढ़ाते हैं, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, विश्वास और कौशल स्तर को भी सुधारते हैं।
शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए विद्यालय द्वारा उपहार और प्रशंसा प्रतीक भेंट करते हुए समारोह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, बीर बहादुर यादव, रंजना सचान, मनीष पाण्डे, संतोष पाण्डे, अप्सरा बिडारी, क्षमा जयसवाल, राजकुमारी सिंह, हिना यास्मीन, उनिका लाल, सीमा सिंह, मोनिका शर्मा, शालिनी, अवनीश, दिलीप, विवेक मणि, गरिमा श्रीवास्तव, अनिल सिंह, रणविजय, शिखा, आकर्ष, माया राय, केपी सिंह, अनुप शुक्ला, जितेंद्र, नीरज कुमार, निकिता सिंह, स्वेता, सुधा सिंह, पल्लवी, अजय, एवं सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।