जनपद कुशीनगर के तहसील व थाना क्षेत्र हाटा नगरपालिका के वार्ड नंबर दो अब्दुल हमीद नगर में स्थित संस्कृत विधा प्रबोधनी पाठशाला में कक्षा सात मे पढ़ने वाले छात्र का रहस्यमई तरीके से फंदे से लटकते हुए शव मिलने के मामले में हाटा कोतवाली पुलिस नें मृतक कृष्णा दूबे के पिता धनन्जय दूबे पुत्र अखिलेश दूबे द्वारा दिए गये लिखित प्रार्थना पत्र पर संस्कृत विधा प्रबोधनी पाठशाला परिसर में ही रह रहे पूर्व प्रधानाचार्य व कोटेश्वर महादेव मंदिर के मंहथ प्रभुनाथ पाडेय ,उनके पुत्र शिव,के अलावा प्रधानाचार्य अवधेश कुमार दूबे,सहित एक महिला और कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ ्भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस)2023धारा 103(1)सहित धारा 352 दर्ज कर अपनी कार्यवाही में जुटी है!