श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी को बजाज फाउंडेशन एवं विश्व युवक केंद्र के द्वारा किया गया सम्मान-

श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी को बजाज फाउंडेशन एवं विश्व युवक केंद्र के द्वारा किया गया सम्मान

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

राजस्थान के लोहिया रिजॉर्ट, सीकर में आयोजित विश्व युवक केंद्र और बजाज फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “ध्येय” – जल, कृषि, शिक्षा और आजीविका पर अनुभव-सह-क्षमता निर्माण चार-दिवसीय कार्यक्रम में श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया । संस्थान के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में जल, कृषि, शिक्षा और आजीविका के विषय में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्राप्त की और गाँव में जाकर प्राकृतिक खेती में किए जा रहे कार्यों को देखा और समझा, जहाँ उन्होंने बीज बैंक, जैव

 

संसाधन केंद्र, प्राकृतिक कृषि भूखंड, छत पर वर्षा जल पुनर्भरण संरचना, वर्षा जल पुनर्भरण संरचना, आंवले, नींबू और मौसमी की बाग-आधारित प्राकृतिक खेती, शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूल,में प्रतिभागियों ने अपशिष्ट जल प्रबंधन पर युवाओं द्वारा संचालित “डिज़ाइन फॉर चेंज” परियोजना एवं इत्यादी कार्यो देखा । शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर दिखाया कि कैसे स्कूल स्थानीय समस्या-समाधान के केंद्र बन सकते हैं । कार्यक्रम के समापन पर ने राजस्थान के सीकर में श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने महायोगी गुरू गोरक्षनाथ जी एवं क्रांतिकारी चौरी चौरा के वीर बलिदानियो को नमन करते हुए कहा की हमारी संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा एवं

सरकार के जनकल्याण-कारी योजना का प्रचार-प्रसार का कार्य एवं जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ दिलवाने का कार्य करती है और कहा की जल, कृषि, शिक्षा और आजीविका के विषय में विशेषज्ञों द्वारा मिली जानकारी को अपने क्षेत्रों में बताने एवं उसे करवाने का कार्य करेगी ।इस अवसर मुख्य अतिथि सीकर अपर जिलाधिकारी सुश्री भावना शर्मा ज़ी, बजाज फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री अपूर्व बजाज ज़ी, बजाज फाउंडेशन के सीएसआर अध्यक्ष और विश्व युवक केंद्र के ट्रस्टी श्री हरिभाई मोरी, विश्व युवक केंद्र के सीईओ श्री उदय शंकर सिंह एवं अनेक सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *