राष्ट्रपिता के जयंती पर स्वावलंबन हेतु 10 महिलाओं को रोटरी क्लब कुशीनगर ने दिया नि:शुल्क सिलाई मशीन

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु पांच लोगों को किया गया सम्मानित।

बापू के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दी गई सच्ची श्रद्धांजलि

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा गांधी जयंती समारोह का आयोजन कसया स्थित शहीद स्मारक पार्क में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
रोटरी द्वारा राष्ट्रपिता के स्वावलंबन के सपने को साकार करते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर ने जरूरतमंद 10 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान किया। जिससे वह स्वरोजगार कर समाज में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु डॉ. एस.के.अब्दुस समद, डॉ. अमीम आरा, विकास श्रीवास्तव एवं मीनू जिंदल को,व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष कार्य हेतु अजय गुप्ता के साथ पांच लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर चरखे के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली जो कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का एक केंद्र था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने गांधी जी के विचारों को आज के समाज में प्रासंगिक बताया।

उप जिलाधिकारी संतराज सिंह बघेल ने गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी सह संरक्षक वाहिद अली ने किया। राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, इनरव्हील क्लब कुशीनगर की अध्यक्ष मीनू जिंदल, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, संस्कार भारती के मंडलीय महामंत्री डॉ अनिल सिंहा, पूर्व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल, अधिवक्ता अम्बरीष चौबे, दिनेश तिवारी भोजपुरिया सहित कई नगर के बौद्धिक एवं गणमान्य लोगों ने भी गांधीजी पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर रोटरी के सह–संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव सदरे आलम, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव, निदेशक अश्वनी जायसवाल, मीडिया प्रभारी विशाल शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, पर्यावरण संयोजक अरुण वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, गोपीचंद कसौधन, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. नदीम वारसी, हसमुद्दीन अंसारी, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, सरवरे आलम, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, शशि सिंह, डॉ. आफताब हुसैन, डॉ. रिज़वान आलम, शिवजी जायसवाल, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, डॉ. विजेंद्र तिवारी, डॉ. एस.के. अब्दुस्समद, नगर पालिका के वार्ड सभासद राजेश मद्धेशिया, मनीष मिश्रा टिंकू, अमेरिकन सिंह, बिड़ला के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी, संस्कार भारती के मंडल महामंत्री डॉ अनिल सिंहा, वृद्धाश्रम की प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अमृतांशु शुक्ल, एडवोकेट अम्बरीष चौबे, टीएससीटी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव स्काउट के इजहारुल हक खान, विवेक वर्मा, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, एडवोकेट कृष्ण कुमार तिवारी, पुनीत श्रीवास्तव, ऋषिकेश पाण्डेय, वोल्टा क्लासेज के समीर खान, आशुतोष चतुर्वेदी, टीएससीटी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरन सिंह एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *