शहादत दिवस पर लगनें वाला विराट दंगल व किसान मेला संपन्न,छवैला गोली काण्ड में शहीद हुए किसानों के शहादत दिवस पर हुआ दंगल

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा छवैला में वर्ष 1958-59में चल रहे किसानों के गन्ना आंदोलन में गोलीकांड में शहीद हुए किसान नेता चंद्रशेखर,फेकू,व शिवपूजन के शहादत दिवस के उपलक्ष में 67वर्ष की भांति 7जनवरी को मनाए जाने वाले शहादत दिवस की तरह इस वर्ष 68वे वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में विराट दंगल व किसान मेले का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि शहीद किसान नेता स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र श्री बालकृष्ण मिश्र रहे तो वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी रहे ।

विराट दंगल किसान मेले में पहुंचे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद चन्द्रशेखर मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र बालकृष्ण मिश्रा जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा प्रमुख आयोजक पुर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि गुलाब यादव व उपेन्द्र यादव तथा मौजूद जनता के बीच अखाड़े पर ही यह ऐलान किया कि यह क्षेत्र क्रांतिकारी क्षेत्र रहा है आज यहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा की देन है कि शहीद किसानों का सही तरीके से स्मारक नहीं बन पाया उपेक्षा का शिकार है इस वर्ष के बाद हम सभी को इसे दिव्यता व भव्यता प्रदान कर एक नई पहचान देना होगा उन्होंने निवेदन किया कि अब इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक नया पहचान देना है मेले में दर्जनों पहलवानों नें दांव आजमाएं कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के बने सांकेतिक स्मारक पर फूलमाला तथा कपूर अगरबत्ती जलाने तथा अखाड़े की परंपरागत पूजन से शुरू किया गया

कार्यक्रम में बात करें व्यवस्थापक गणों की व्यवस्था की तो कार्यक्रम की बेहतरीन व्यवस्था हेतु अवधेश निषाद, गुलाब प्रसाद,नर्मदा मल,विजय प्रताप मल, बनवारी यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिरुद्ध यादव, अशोक चौधरी,साहब अली, भगवान चौहान,वजीर अली,व उनकी पूरी टीम द्वारा हर तरह से बेहतर व्यवस्था रखा गया था ,कार्यक्रम में नर्वदेश्वर सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, अवधनारायण पांडेय,इन्द्रदेव पांडेय , नागेन्द्र यादव,मुस्त्याक अहमद, कमलेश दूबे, धर्मेन्द्र प्रसाद, पहलवान धनंजय निषाद,डब्बू राजभर,पारस मल सहित तमाम क्षेत्रीय जनता मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *