मकर संक्रांति पर कुशीनगर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

 


कुशीनगर से विनय सिंह की खास रिपोर्ट 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक संगठन पुलिस मित्र द्वारा कुशीनगर ब्लड बैंक के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान कुशीनगर ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पूर्णतः सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।रक्तदान शिविर में अभिमन्यु तिवारी, विजय कुशवाहा, सत्यम तिवारी, अभिमन्यु आर्य, कुलदीप कौर, संदीप कुमार सिंह, समसाद आलम, डॉ. कमलेश कुमार, आशीष कुमार तिवारी, नागार्जुन तिवारी, सुनील कुमार यादव, फिरोज शाह, प्रियेश तिवारी, शशि प्रताप प्रजापति, अटल बिहारी पासवान, संदीप कुमार यादव, उपेंद्र तिवारी, दीपक कुमार तिवारी, भूपेश प्रताप सिंह, शशांक राय, धनंजय कुशवाहा, अरुण कुमार जायसवाल, अफरोज आलम, शुभम त्रिपाठी, सच्चिदानंद तिवारी सहित कुल 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।ब्लड बैंक संचालक राजीव तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक अभिमन्यु तिवारी ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में मानवता और सेवा भाव को मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *