पुर्व सभासद पुत्र को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता मिलने पर स्थानीय विधायक सहित शुभचिंतकों ने दिया शुभकामना
आशुतोष कुमार पाण्डेय/सिद्ध बरनवाल की रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर के हाटा नगरपालिका क्षेत्र के महुआरी वार्ड नंबर 14लोहिया नगर निवासी राकेश रमन मिश्रा पूर्व सभासद के पुत्र अग्निवेश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता अर्जित किया है जिसको लेकर जहां परिवार जनों में खुशी की लहर है वहीं उनके चाहने वाले शुभचिंतकों में भी हर्ष ब्याप्त है आपको बताते चलें कि अग्निवेश मिश्रा बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं
उनकी सफलता पर विधायक हाटा मोहन वर्मा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामानंद सिंह चंदेश्वर सिंह सिद्ध बरनवाल हरिश्चंद्र कुशवाहा अनिल बर्नवाल जयप्रकाश बरनवाल,दीलीप प्रजापति , सहित तमाम लोगों ने शुभकामना ब्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।