बिलारी शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना भजन संध्या और भंडारे का हुआ आयोजन
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
सरदारनगर ब्लॉक के बिलारी पंडित टोला में हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर सुंदरकांड पाठ ,भजन संध्या के बाद भंडारे का बृहद आयोजन समाजसेवी श्रद्धालु देवेंद्र सिंह लक्की ने किया जिसमे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने विशिष्ट जनों और कार्यकताओं को अंगवस्त्र प्रदान किया उन्होंनें अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम से लोगों में भाईचारे की भावना प्रबल होती है इससे पूर्व भजन संध्या का शुभारंभ यजमान बृजबिहारी सिंह मीरा सिंह ने आरती के साथ प्रारंभ कराया।जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पवन सिंह गोरखपुरी और धर्मेंद्र मृदुल ने भजनों से झूमने को मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजअनंत पांडेय पूर्व प्रधान विनोद चौधरी डॉ अशोक सिंह अधिवक्ता प्रदीप सिंह संपूर्णानंद पांडेय प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौधरी प्रधान प्रतिनिधि अक्षयबर यादव रमेश निगम प्रधान गिरिजेश सिंह वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह विनोद सिंह मार्कण्डेय सिंह रामदयाल शुक्ला रिंकू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।