गांव गरीब किसान जुग्गी झोपड़ी के इंसान का विकास ही पहली प्राथमिकता – टप्पू सिंह

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
आज 326 विधानसभा चौरी चौरा ब्रह्मपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोना सोनबरसा बरही कुटी पर चौपाल के माध्यम से अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आज आजाद भारत में रहते हुए विधानसभा चौरी चौरा के गांव गरीब किसान जुग्गी झोपड़ी के इंसान आज भी मानसिक गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं बिगत कई वर्षों से चौरी चौरा विधानसभा में सिर्फ और सिर्फ जातिगत राजनीतिक के आधार पर विधानसभा को बद से बदतर बना दिया गया है विगत कई वर्षों से जो भी जनप्रतिनिधि अब तक चौरी चौरा विधानसभा से चुनाव जिते है वह जन-जन में जातिवादी मानसिकता इस कदर व्याप्त कर दिया है की चौरी चौरा विकास तो दूर की बात जन जन में एक आक्रोश पैदा कर दिया है
आज चौपाल के माध्यम से टप्पू भैया ने कहा कि मैं पार्टी प्रतिनिधि नहीं बनना चाहता हूं मैं जनप्रतिनित बनना चाहता हूं क्योंकि पार्टी प्रतिनिधि सिर्फ और सिर्फ अपने पार्टी का एजेंडा जनता के बीच बताएगा और जनप्रतिनिधि जनता के विकास जनता के सुख-दुख तथा जनता के उत्थान के बारे में सोचेगा आज चौरी चौरा में सिर्फ जाति राजनीति हावी है जनता के विकास के बारे में कोई नहीं सोच रहा है युवाओं को रोजगार कैसे मिले, किसानों का उत्थान कैसे हो, लेकिन आज सिर्फ पार्टी का एजेंडा बाता करके और जनता को भ्रमित किया जा रहा है टप्पू भैया ने जनता से सिर्फ यही आह्वान किया एक बार आप अपने बीच के बेटे को विधानसभा में भेज कर देखें चौरी चौरा का विकास कैसे होता है जिस तरह से आज चौपाल के माध्यम से हम आपसे बात कर रहे हैं इसी तरह से चुनाव जीतने के बाद चौपाल के माध्यम से आपकी सारी समस्याओं को सुना जाएगा गांव में बैठक करके आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी अगर आपके बीच का कोई भी बेटा हमसे बेहतर हो तो उसे चुनाव जीता सकते हैं लेकिन किसी बाहरी को आप अपना बहुमूल्य वोट ना दें क्योंकि बाहरी आकर के चुनाव जीत करके सिर्फ और सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं जनता के विकास के बारे में कोई जनप्रतिनिधि नहीं सोच रहा है
बैठक में उपस्थित स्थानीय निवासी राजू गुप्ता,अवध राज सिंह,सत्यनारायण सिंह, अनूप सिंह,विनय राय, अजय पासवान, अमन शर्मा,राम सुरेश यादव, बृजेश चौधरी, राम प्रकाश यादव,सुनील गौड़,भरत चंद्र वर्मा, फेकू प्रजापति,सुरेश मल्लाह,खुशहाल निषाद, अनूज़ चौधरी,राकेश चौधरी, रविंद्र गुप्ता, प्रेम नारायण राय सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए