सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण
न्यूज़ टीम से सुभाष चंद की रिपोर्ट
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत अधीक्षक डॉ. के. एम. अग्रवाल ने पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विमलेश कुमार, इंद्र मोहन, मनीष शुक्ला, रमेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार तथा एएनएम वीना सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पौधारोपण आवश्यक है।