मां लखराव कालिका धाम में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

  मां लखराव कालिका धाम में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट —-
(ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव ने फीता काटकर किया यज्ञ्यशाला में फीता काटकर पंचांग पूजन)

मां लखराव कालिका धाम, बसंत टोला डुमरी खास में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव ने फीता काटकर एवं यज्ञशाला में पंचांग पूजन कर किया।
इस अवसर पर हरेन्द्र यादव ने कहा कि यज्ञ से जनकल्याण होता है तथा धर्म के संरक्षण और समाज में सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि जहां धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ होते हैं, वहां धन-धान्य की वृद्धि होती है और क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
प्रधान संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अच्छे लाल साहू ने मां कालिका की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं से धर्म और संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
महायज्ञ के प्रथम दिन लगभग 500 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। सभी कन्याएं कलश लेकर जल भरने के लिए पदयात्रा के माध्यम से जलाशय की ओर रवाना हुईं। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य नागेश पांडेय सहित कई विद्वान पंडित, यजमान, श्रद्धालु, घोड़ा-बाजा, डीजे और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नर-नारी शामिल रहे।
कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *