पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने की बैठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की आवश्यक बैठक सोमवार को हुई। जिसमें गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रीतेश मिश्रा के बड़े भाई व टीवी9 भारत वर्ष में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रहे गिरजेश मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
गिरजेश मिश्रा एक कुशल, निर्भीक, कर्मठ एवं संवेदनशील पत्रकार थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णिय क्षति हुई है। सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके साथ ही पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता की माता जी और धर्मराज सरोज के भाई के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इससे पूर्व पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों ने संगठन व अन्य तमाम विषयों पर अपने विचार रखा और संगठन को बेहतर दिशा में ले जाने का हूंकार भरा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय, महामंत्री दिलशाद आलम, शहर जिलाध्यक्ष अजीत यादव, विनोद सिंह, ओ पी गुप्ता, राम प्रताप विश्वकर्मा, प्रमोद जायसवाल, डॉ सतीश यादव, डॉक्टर अरविंद कुमार, मुकेश उपाध्याय, कृपाशंकर चौधरी, संजय कश्यप, धनजंय पांडेय, सुनील चंद, मुंजेश प्रजापति, धीरज पांडेय, विनोद गुप्ता, राजेश वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, अर्जुन पासवान, कमलेश पासवान, विश्वनाथ यादव, राजेश जायसवाल, गंगा सागर जायसवाल, राजन ओझा, जसबीर मोदनवाल सहित संगठन से तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।