सरदारनगर में श्रद्धा व सेवा भाव के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस

सरदारनगर में श्रद्धा व सेवा भाव के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस

आशुतोष कुमार पाण्डेय 

 सरदारनगर क्षेत्र स्थित खलासी लाइन गुरुद्वारा साहिब एवं कोठी लाइन गुरुद्वारा साहिब में सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया, जहां संगत ने शबद-कीर्तन कर गुरु अर्जन देव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके त्याग, तपस्या और मानवता के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच चना, पूड़ी-हलवा का प्रसाद वितरित किया गया तथा राहगीरों एवं संगत को मीठा शर्बत पिलाकर सेवा की गई।

इस दौरान सिख समाज के प्रधान गुरमेहर सिंह, नरेंद्र मोहन सिंह, ज्ञानी गोपाल सिंह, ज्ञानी हरजिंदर सिंह लुडन, हरजिंदर सिंह, बिल्लू, मंदीप कौर, प्रणाम कौर, बलबीर कौर, सोनी कौर, ज्योति कौर, गिरिजेश, वकील यादव एवं मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *